छुट्टी के दिन खोला गया कार्यालय, 50 ने किया आवेदन

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - - पांच सौ बारातियों के खाने के इंतजाम को मांग रहे 10 सिलेंडर शादियों के काउंटरों में अलग-अलग सिलेंडर लगाने की डिमांड

छुट्टी के दिन खोला गया कार्यालय, 50 ने किया आवेदन

गैस संकट के बीच शुरू हुआ सहालग कैटरर्स के साथ ही प्रशासन और आपूर्ति विभाग के लिए गले की फांस बन गया है। 500 बारातियों का खाना बनाने के लिए लोग 10 सिलेंडर मांग रहे हैं। साथ ही काउंटर लगाने के लिए अलग सिलेंडर की डिमांड कर रहे हैं। इस पर माह के द्वितीय शनिवार को अवकाश के बावजूद आपूर्ति कार्यालय को खोला गया। शनिवार को कुल 50 लोगों ने सिलेंडर के लिए प्रार्थना पत्र दिए। लोग कार्ड के साथ ही सिलेंडर की जरूरत लिखकर दे रहे हैं। फिर डीएसओ स्थिति को देखकर सिलेंडर फाइनल करके उसे गैस एजेंसियों से दिलवा रहे हैं।

आवेदनों की संख्या बढ़ने के चलते एक लिपिक को नियुक्त किया गया है। वह डीएसओ कार्यालय में सभी आवेदन ले रहा है। फिर जरूरत को देखकर गैस एजेंसी को लेटर भेजा जा रहा है।सिक्योरिटी जमा करा रहेशादी समारोह के लिए सिलेंडर देने के बदले में सिक्योरिटी भी जमा कराई जा रही है। अधिकतम पांच सिलेंडर तक आवंटित किए जा रहे हैं। एक सिलेंडर लेने के लिए 2400 सिक्योरिटी और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत देनी होगी। सिलेंडर वापस करने पर 2400 रुपये की सिक्योरिटी वापस हो जाएगी। फिलहाल आपूर्ति विभाग से पत्र जारी होने के बाद गैस कंपनियों को भेजा जा रहा हैं। फिर वह शादी समारोह के लिए एजेंसियों के जरिए गैस को आवंटित कर रहे हैं।शादी समारोह में सिलेंडर की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। कार्ड के साथ आवेदन में सिलेंडर की डिमांड को लिया जा रहा हैं। शहरवासी जरूरत के मुताबिक ही डिमांड करें। - मनीष सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।