चौराहे पर हत्या करने वाला बिहारी गैंग पंजीकृत
Bareily News - सितंबर में हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी की मामूली कहासुनी के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बिहारी गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया और अब गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में निशांत सोनकर को गैंग लीडर बनाया गया है।

सितंबर माह में हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष की हुई थी हत्या मामूली कहासुनी में की थी हत्या, अब होगी गैंगस्टर की कार्रवाई फोटो.. अजय 23बीएलवाई40-निशांत सोनकर उर्फ बिहारी 23बीएलवाई40ए-नैतिक सोनकर 23बीएलवाई40बी-अभय यादव 23बीएलवाई40सी-राजा उर्फ कपिल 23बीएलवाई40डी-समीर अली 23बीएलवाई40ई-शेखर 23बीएलवाई40एफ-अनस उर्फ मुलायम 23बीएलवाई40जी-चंदन बरेली, मुख्य संवाददाता। मामूली कहासुनी के बाद हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष की चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने बिहारी गैंग को पंजीकृत किया है। इसमें निशांत सोनकर उर्फ बिहारी को गैंगलीडर और सात अन्य बदमाशों को गैंग का सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रीय हनुमान दल के आंवला जिला उपाध्यक्ष विशारतगंज के वार्ड आठ निवासी 24 वर्षीय गौरव गोस्वामी की 11 सितंबर की रात ईसाइयों की पुलिया वाले चौराहे पर टेंपो निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। गौरव की हत्या के मामले में उसके पिता छोटे लाल गोस्वामी ने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में खुर्रम गौटिया निवासी निशांत सोनकर उर्फ बिहारी व उसके भाई नैतिक सोनकर के अलावा अभय यादव, राजा उर्फ कपिल, समीर अली, शेखर, अनस उर्फ मुलायम और नवादा शेखान के चंदन को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। अब बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय की आख्या पर इन सभी का हत्या व मारपीट करने वाला गैंग डी-275/2025 पंजीकृत किया गया है। इस गैंग का लीडर निशांत सोनकर उर्फ बिहारी को बनाया गया और बाकी सभी गैंग के सदस्य हैं। इसके बाद इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




