Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsGangster Action Against 27 Accused in Saharanpur Liquor Scam Manoj Jaiswal Arrested
शराब कारोबारी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

शराब कारोबारी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

संक्षेप:

Bareily News - बरेली में सहारनपुर के गांव टपरी में शराब फैक्ट्री में घोटाले के आरोप में 27 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। शराब कारोबारी मनोज जायसवाल की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने स्टे दिया। आरोपी अवैध शराब का निर्माण कर प्रदेश में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन मनोज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

Dec 21, 2025 02:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली। सहारनपुर के गांव टपरी स्थित शराब फैक्ट्री कोऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड में घोटाले को लेकर 27 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। सहारनपुर से शनिवार शाम शराब कारोबारी मनोज जायसवाल की गिरफ्तारी को टीम बरेली पहुंची लेकिन हाईकोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी का स्टे होने के बाद उसके भाई के घर दबिश दी। बता दें कि सहारनपुर के देहात कोतवाली के गांव टपरी स्थित शराब फैक्ट्री कोऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड में टैक्स चोरी का मामला पकड़ में आया था। इसमें कंपनी के एमडी प्रणय अनेजा, यूनिट हेड उपेंद्र गोविंद राय, बाटलिंग इंचार्ज हरिशरण तिवारी, बारकोड डिस्पेचर प्रदीप, केमिस्ट अरविंद कुमार, क्वालिटी कंट्रोलर संजय कुमार, एटीपी इंचार्ज मांगेराम त्यागी, ट्रांसपोर्टर जय भगवान शर्मा, नागल निवासी गुलशेर, रामपुर निवासी अशोक, हैदराबाद निवासी कमल डेनियल, बदायूं निवासी वीरेंद्र शंकर, सत्यवान शर्मा, सीबीगंज का अश्वनी उपाध्याय, जौनपुर का संतलाल जायसवाल, बरेली का मनोज जायसवाल व उसका भाई नीरज जायसवाल, बल्लिया का अजय जायसवाल समेत फैक्ट्री से जुड़े कुल 27 लोगों के खिलाफ पिछले दिनों सहारनपुर में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोप था कि ये लोग अनुचित लाभ कमाने को गैंग बनाकर काम कर रहे थे और फैक्ट्री में अवैध रूप से अतिरिक्त देसी शराब निर्मित कर प्रदेश भर में सप्लाई कर रहे थे। इस मामले में मनोज जायसवाल ने हाईकोर्ट में आवेदन किया, जिस पर जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और अचल सचदेव की बेंच ने अगली तारीख 22 जनवरी 2026 तक उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। वहीं, शनिवार शाम को सहारनपुर पुलिस आरोपियों के घर दबिश देने बरेली पहुंची। वहां से मनोज के स्टे की जानकारी होने के बाद उसके भाई नीरज के घर दबिश दी। वहां नीरज की पत्नी और बेटा मिलने के बाद टीम वापस चली गई।