ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगंगोत्री कलश यात्रा का बरेली में स्वागत, कलश स्थापित

गंगोत्री कलश यात्रा का बरेली में स्वागत, कलश स्थापित

पूज्य गंगोत्री कलश यात्रा का बरेली में स्वागत हुआ। गंगोत्री धाम ने महाराज रावल गांधीनगर में सुनील मित्तल के यहां रात को पहुंचे। रावल महाराज बाबा...

गंगोत्री कलश यात्रा का बरेली में स्वागत, कलश स्थापित
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 23 Nov 2021 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

पूज्य गंगोत्री कलश यात्रा का बरेली में स्वागत हुआ। गंगोत्री धाम ने महाराज रावल गांधीनगर में सुनील मित्तल के यहां रात को पहुंचे। रावल महाराज बाबा पशुपति नाथ काठमांडू (नेपाल) में जलाभिषेक करके लौटे हैं।

यहां गंगा कलश का गांधीनगर में भव्य स्वागत हुआ। हिन्दुस्तान से हुई विशेष बातचीत में गंगोत्री धाम के महाराज रावल ने बताया, वह पिछले कई सालों से बरेली आ रहे हैं। जब गंगोत्री धाम के 6 माह को कपाट बन्द होते हैं, उसके बाद गंगोत्री की भव्य डोली आयोजित होती है। गंगोत्री का जल लेकर काठमांडू बाबा पशुपतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जाते हैं।  गंगोत्री यात्रा उत्तरकाशी से हरिद्वार, मुरादाबाद होकर बरेली पहुंचती है। यहां से नेपाल को जाते हैं। युगों- युगों से यह परंपरा चली आ रही है। शास्त्रों में लिखा है, यदि गंगा के दर्शन ही कर लिया जाए तो 100 वर्ष पुराने पाप का भी अंत हो जाता है। गंगाजल में वह शक्ति है, जिसके पीने से व्यक्ति निरोग ही नहीं बनता बल्कि सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है। तन मन में स्फूर्ति जाग्रति होती है।

महाराज की कार में सिर्फ गंगोत्री करती है यात्रा

गंगोत्री धाम के महाराज रावल ने बताया, उनकी जो कार है, उसमें वह और सिर्फ मां गंगोत्री ही यात्रा करती हैं। तीसरा कोई भी व्यक्ति उस कार में सवार नहीं हो सकता। उनके लिए सरकार द्वारा एक स्क्वाड भी मिला है, जो उनकी कार के आगे चलता है।

मित्तल परिवार ने किया गंगोत्री का भव्य स्वागत

गांधीनगर के रहने वाले सुनील मित्तल ने मित्तल ने बताया, 11 नवंबर को गंगोत्री मैया की शोभा यात्रा बरेली पहुंची थी। यहां से महाराज रावल गंगोत्री को लेकर काठमांडू बाबा पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे। वहां जलाभिषेक किया। लखनऊ होते हुए सोमवार की रात को बरेली आगमन हुआ। यहां गंगोत्री का भव्य स्वागत किया गया। गंगोत्री कलश उनके यहां स्थापित किया गया है। जिसके दर्शन करके भक्त अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें