युवाओं ने अभियान चला कर की रामगंगा के घाटों की सफाई

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

मीरगंज, संवाददाता। गोरा लोकनाथपुर में सोमवार को गंगास्नान का मेला लगेगा। श्रद्धालुओं को धूल भरे रास्ते से रामगंगा घाट तक जाना होगा। जिला पंचायत सदस्य

युवाओं ने अभियान चला कर की रामगंगा के घाटों की सफाई

मीरगंज, संवाददाता। गोरा लोकनाथपुर में सोमवार को गंगा स्नान का मेला लगेगा। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने रविवार को रामगंगा में अभियान चलाकर घाटों की सफाई की। नदी किनारे पड़ी मूर्तियों, फोटो एवं जलकुंभी निकाल कर उनका निस्तारण किया।

मेला की तैयारियां

ज्येष्ठ दशहरा पर गोरा लोकनाथपुर में गंगास्नान का मेला लगेगा। मेला कमेटी ने सभी तैयारियां रविवार को पूरी कर लीं। कमेटी के विनोद शर्मा ने बताया घाटों पर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने को बैरिकेडिंग की गई है। पीने का पानी श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराने को छह हेंडपंप रामगंगा किनारे लगाए हैं। रामगंगा किनारे रेत में दुकानें सज गई हैं।

सफाई अभियान

श्रद्धालुओं को स्नान करने के लिए धूल भरे रास्ते से होकर रामगंगा के घाटों पर जाना पड़ेगा। गत वर्ष बाढ़ में गोरा और पुल के बीच सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। पीडब्ल्यूडी ने कटे स्थानों पर मिट्टी डालवा दी है। वाहनों के आवागमन से धूल उड़ रही है। गंगा स्नान के मेला को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल गंगवार के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं ने रविवार को रामगंगा में सफाई अभियान चलाया। युवाओं ने रामगंगा के घाटों पर अटकी जलकुंभी, नदी में पड़ी मूर्तियों, फोटोओं, प्लास्टिक की थैलियों को निकाल कर उनका गड्ढा खोद कर निस्तारण किया। समाज सेवी विशाल गंगवार ने श्रद्धालुओं से रामगंगा में स्नान करने के बाद हवन की राख, पॉलीथिन, टूटी मूर्तियां आदि न डालने की अपील की। घाटों की सफाई करने वालों में सुमित, कुलदीप, सुशील, टिंकू, अंतरिक्ष, अतुल,आकाश, अमन, जयवीर, प्रभात, शिवम, विजय, सारंग, प्रवीण आदि प्रमुख हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गंगा स्नान का मेला कब लगेगा?
गंगा स्नान का मेला सोमवार को लगेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।