गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट

Mar 04, 2026 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट

गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट

नवाबगंज। गालियां देने से मना करने पर दबंग ने एक युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरखन गांव निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक दबंग से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार सुबह वह घर के दरवाजे पर खड़े थे। इसी दौरान दबंग अपने बेटे के साथ वहां आया और बेवजह गालियां देने लगा। विरोध करने पर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। दबंगों ने उनके नाबालिग बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।