दबंगों ने युवक को लाठी डंडों से पीट कर किया घायल

Feb 13, 2026 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - गांव अगरास में दबंगों ने युवक को लाठी डंडों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को अस्पताल भेज दिया है।

दबंगों ने युवक को लाठी डंडों से पीट कर किया घायल

फतेहगंज पश्चिमी। गांव अगरास में दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को अस्पताल भेज दिया है। गांव अगरास निवासी शाहिद ने बताया शुक्रवार को वह अपने घर के सामने बैठे थे। दो बजे गांव के मोहम्मद उमर, उनके पुत्र शाहनवाज व शाहरुख लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे। वे बिना कुछ कहे शाहिद को लाठी डंडों से पीटने लगे। जिससे शाहिद लहूलुहान होकर बेसुध हो गए। लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजन घायल को उठाकर थाने ले गए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल को भेज दिया।

थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।