नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दो महिलाओं पर रिपोर्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बारादरी थाने में दो महिलाओं, शिखा पाठक और विप्रा शर्मा, पर एक और मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित प्रशांत पाल ने आरोप लगाया कि इन महिलाओं ने नौकरी का झांसा देकर उससे पांच लाख रुपये लिए। आरोपी विप्रा शर्मा ने पहले भी कई लोगों से ठगी की है। अब तक इस गैंग पर चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दो महिलाओं पर रिपोर्ट

आईएएस अधिकारी बनकर ठगी का धंधा चलाने वाली गैंग की दो महिलाओं पर बारादरी थाने में एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित का आरोप है कि शिखा पाठक और विप्रा शर्मा ने नौकरी का झांसा देकर उससे पांच लाख रुपये ऐंठ लिए थे। इस केस को मिलाकर अब तक इस गैंग पर चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें दो सुभाषनगर और दो बारादरी में दर्ज किए गए हैं। बुधवार को बारादरी थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में पीड़ित प्रशान्त पाल का आरोप है कि शिखा पाठक और विप्रा शर्मा ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

विश्वास दिलाने के लिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तक डाक के माध्यम से भेज दिया। इस प्रकार दोनों महिलाओं के झांसे में आकर प्रशांत ने कुल पांच लाख रुपये दे दिए। इसमें कुछ रकम नकद और कुछ ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। नौकरी नहीं मिलने पर प्रशांत ने जब रुपये वापस मांगे तो उन्होंने वापस नहीं किया।मालूम हो कि ग्रेटर ग्रीन पार्क निवासी आरोपी विप्रा शर्मा ने आईएएस बनकर कई लोगों से ठगी की है। इसमें उसने अपनी सगी बहन शिखा शर्मा और ममेरी बहन दीक्षा पाठक को भी साथ रखा। ठगी की इस घटना को अंजाम देने के लिए विप्रा शर्मा ने पवन विहार में दीक्षा पाठक के नाम पर मकान भी ले रखा था।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।