Bareily News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू व लात-घूसों से जानलेवा हमला

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू व लात-घूसों से जानलेवा हमला पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू व लात-घूसों से जानलेवा हमला

Bareily News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू व लात-घूसों से जानलेवा हमला

Bareily News: क्योलाड़िया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक को घेरकर चाकू और लात-घूसों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा होने पर आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।क्योलाड़िया निवासी पीड़ित धर्मपाल पुत्र नन्हे लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 13 सितंबर की दोपहर करीब 2:30 बजे हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी के पास गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे विपक्षी मुकेश पुत्र लीलाधर निवासी क्योलाड़िया, के.पी. निवासी ज्योहरा मकरंदपुर थाना नवाबगंज और उनके दो अज्ञात साथियों ने उसे घेर लिया।

आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने धर्मपाल को देखते ही मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दबंगों ने धारदार चाकू और लात-घूसों से उस पर हमला कर दिया। हमले में धर्मपाल के शरीर पर चाकू के गहरे जख्म आए हैं और पूरे शरीर पर गंभीर गुम चोटें लगी हैं। चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर जमा हुए, आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।पीड़ित के मुताबिक, मुख्य आरोपी मुकेश ने पहले भी अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया था, जिसका मुकदमा थाना हाफिजगंज में दर्ज है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू व लात-घूसों से जानलेवा हमला