Bareily News: अखंड रामायण पाठ के साथ होगी गणेश प्रतिमा की स्थापना

हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News: अखंड रामायण पाठ के साथ होगी गणेश प्रतिमा की स्थापना, अखंड रामायण पाठ के साथ होगी गणेश प्रतिमा की स्थापना अखंड रामायण पाठ के साथ होगी गणेश प्रतिमा की स

Bareily News: अखंड रामायण पाठ के साथ होगी गणेश प्रतिमा की स्थापना

Bareily News: बरेली। नाथ नगरी के राजा सेवा समिति, श्री दुर्गाजी धाम मंदिर चौक बिहारीपुर खत्रियान में श्री गणेश महोत्सव 14 से 25 सितंबर तक मनाया जाएगा। कार्य की विस्तृत जानकारी रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। संस्था के अध्यक्ष विकास मेहरोत्रा ने बताया कि 14 सितंबर को भव्य शोभायात्रा और अखंड रामायण पाठ के साथ बप्पा की प्रतिमा की स्थापना विराजमान होगी। गणेश उत्सव में लोगों को जोड़ने के लिए 10 सितंबर से पालकी यात्रा निकाली जा रही है। 15 को राजतिलक कार्यक्रम, 16 को भजन संध्या आयोजित होगी। 19 को राधाष्टमी पर पर बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता आयोजित होगी।

वहीं 23 को सनातनी वैवाहिक परिचय सम्मेलन होगा। इसके साथ ही लगातार कार्यक्रम के बाद 25 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के बाद बप्पा की प्रतिमा को रामगंगा में विसर्जन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में महामंत्री मनीश कुमार, कोषाध्यक्ष विवेक कक्कड़, पारस रस्तोगी और शिवा कक्कड़ आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: अखंड रामायण पाठ के साथ होगी गणेश प्रतिमा की स्थापना