पंडित भोलानाथ मिश्रा के गायन से मंत्रमुग्ध हुए छात्र
फ्यूचर यूनिवर्सिटी में स्पिक मैके द्वारा शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बनारस हरिहरपुर घराने के प्रसिद्ध गायक पंडित भोलानाथ मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराना था। अंत में, पंडित मिश्रा को सम्मानित किया गया।

फ्यूचर यूनिवर्सिटी में स्पिक मैके की ओर से शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगीत नाटक अकादमी के विख्यात गायक और बनारस हरिहरपुर घराने के गौरव पंडित भोलानाथ मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। पंडित भोलानाथ मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरुआत अपने घराने की विशिष्ट शैलियों से की। इस दौरान स्पिक मैके की जिला समन्वयक डॉ. हितु मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य लक्ष्य युवाओं को अपनी जड़ों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराना है। संगीत न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह छात्रों की एकाग्रता और सुनने की क्षमता को विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होता है।
कार्यक्रम के अंत मे उप कुलाधिपति प्रोफेसर प्रोफेसर राजेंद्र सिन्हा ने पंडित भोलानाथ मिश्रा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


