Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsFriend Murders Junaid Over Jealousy Shocking Crime Unveiled
युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलने पर की थी जुनैद की हत्या

युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलने पर की थी जुनैद की हत्या

संक्षेप:

Bareily News - - पहले जुनैद की जमकर की थी पिटाई, फिर पुलिया पर ले जाकर मारी

Dec 04, 2025 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

जुनैद की हत्या उसके ही दोस्त लवी सिंह ने भाई और दोस्त के साथ मिलकर की थी। लवी सिंह परिवार की युवती के साथ जुनैद को आपत्तिजनक स्थिति में देख बौखला गया था। उसने पहले साथियों के साथ जुनैद को डंडों से जमकर पीटा फिर पुलिया पर ले जाकर सिर में गोली मार दी और शव पुलिया के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी लवी सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर लिया है। हत्याकांड में शामिल लवी और उसके दोस्त सनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लवी सिंह के भाई अनमोल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फरीदपुर के भूरे खां गौंटिया निवासी जुनैद का शव 30 नवंबर को पुलिस ने धौरेरा गांव के पास नदी की पुलिया के नीचे से बरामद किया। जुनैद की सिर पर गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में जुनैद के पिता नन्हे ने बडरा कासमपुर कटरा पट्टी के लवी सिंह और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी लवी सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि जुनैद की लवी सिंह से दोस्ती थी। लवी सिंह के परिवार की एक युवती से जुनैद के संबंध हो गए थे। जुनैद छुपकर युवती से मिलने जाता था। लवी सिंह को मामले की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। 28 नवंबर को युवती ससुराल से पति के साथ कटरा पट्टी आई थी। 29 नवंबर की रात लवी सिंह गांव के ही प्रेमपाल के यहां शादी समारोह में दावत खाने गया था। इस दौरान युवती ने जुनैद को बुला लिया। रात करीब 12:30 बजे लवी सिंह लौटा तो उसने मुख्य दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वह दीवार फांदकर घर में घुसा। कमरे में पहुंचा तो युवती जुनैद के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। यह देखकर लवी सिंह बौखला गया। उसने दिल्ली में रह रहे अपने भाई अनमोल को वीडियो कॉल करके युवती की करतूत बताई। अनमोल ने उससे दोनों की हत्या करने को कहा। यह सुनाने के बाद लवी सिंह ने अपने दोस्त सनी सिंह को बुलाया। फिर दोनों ने जुनैद को डंडे से पीटा। पिटाई से जुनैद बेहोश हो गया। इसी दौरान जुनैद के पिता की कॉल लवी सिंह के मोबाइल पर आई। लवी सिंह ने उनसे जुनैद के सुबह आने की बात कही। इसके बाद लवी सिंह और सनी उसे बाइक पर बेहोशी हालत में नदी की पुलिया पर ले गए। जहां तमंचे से जुनैद के सिर में गोली मार दी और शव पुलिया के नीचे फेंक दिया। लवी सिंह को गिरफ्तार करने के कुछ घंटे बाद पुलिस ने दबिश देकर उसके दोस्त शनि को भी गिरफ्तार कर लिया। अनमोल की गिरफ्तारी के लिए टीम दिल्ली रवाना जुनैद को युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर लवी सिंह ने अपने भाई अनमोल को फोन किया। अनमोल दिल्ली में काम करता है। फोन पर अनमोल ने दोनों की हत्या करने को कहा। पिटाई से लेकर हत्या के दौरान लवी सिंह की भाई से वीडियो कॉल पर लगातार बात होती रही। पुलिस ने अनमोल को भी हत्या में शामिल किया है। अनमोल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना की गई है। युवती को थप्पड़ जड़कर कमरे में किया बंद युवती को जुनैद की साथ देखकर लवी सिंह आपा खो बैठा था। गुस्से से तमतमाए लवी सिंह ने युवती को भी कई थप्पड़ मारे, इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। युवती को पति उसे बचाने आया तो उसे भी धक्का मारकर अलग कर दिया। इसके बाद जुनैद को खींचकर बाहर ले गया। जहां सनी के साथ मिलकर उसे डंडों से तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। जैसे ही बोला, जिंदा बचा तो पूरी परिवार खत्म कर दूंगा मार दी गोली लवी सिंह और सनी की पिटाई से जुनैद बेहोश हो गया था, इसके बाद दोनों जब उसे बाइक पर बीच में बैठाकर नदी की पुलिया पर पहुंचे तो जुनैद को होश आ गया। होश आते ही जुनैद ने लवी से कहा कि अगर जिंदा बच गया तो तेरे पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। इतना सुनते ही लवी ने उसके माथे में तमंचा टिकाकर गोली मार दी। लवी सिंह ने बताया कि उसका हत्या करने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन पुलिया पर पहुंचने पर होश आते ही जुनैद जिंदा बचने पर पूरे परिवार का मारने की धमकी देने लगा। यह सुनकर वह आपा खो बैठा और गोली चला दी।