ईपीएफओ पेंशनधारकों का डाकिया करेगा जीवन प्रमाणन

Jan 14, 2026 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - ईपीएफओ ने पेंशनभोगियों के लिए घर बैठे निःशुल्क डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की सुविधा शुरू की है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के सहयोग से, पेंशनभोगी बायोमेट्रिक उपकरणों के माध्यम से प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं। यह विशेष रूप से वृद्ध, बीमार और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनभोगियों के लिए लाभकारी है।

ईपीएफओ पेंशनधारकों का डाकिया करेगा जीवन प्रमाणन

- पेंशनभोगियों के लिए आईपीपीबी के माध्यम से घर बैठे निःशुल्क डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की सुविधा - वृद्ध, बीमार और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनभोगियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ बरेली। ईपीएफओ ने पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ पहल के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी अधिकारी एवं क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि ईपीएफओ ने पेंशनभोगियों के लिए घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने की निःशुल्क व्यवस्था शुरू की है। उन्होंने बताया कि इसके तहत ईपीएफओ ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ समझौता किया है। इसके माध्यम से पात्र पेंशनभोगियों के घर पर ही डाक विभाग के कर्मचारी बायोमेट्रिक उपकरणों की मदद से जीवन प्रमाणन करेंगे।

यह सुविधा विशेष रूप से वृद्ध, बीमार, दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले और तकनीकी संसाधनों से वंचित पेंशनभोगियों के लिए बेहद लाभकारी है। पेंशनभोगी इस डोरस्टेप सुविधा का लाभ लेने के लिए आईपीपीबी के ग्राहक सेवा नंबर 033-22029000 या 155299 पर कॉल कर सकते हैं अथवा ‘पोस्ट इन्फो’ मोबाइल ऐप के माध्यम से अनुरोध दर्ज कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय कार्यालय बरेली की पेंशन हेल्पलाइन नंबर 0581-2510832 पर भी संपर्क किया जा सकता है। डाकिया के घर आने पर पेंशनभोगी को आधार कार्ड, पीपीओ नंबर और बैंक खाता विवरण उपलब्ध कराना होगा। मौके पर ही फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक (एफएटी) के जरिए जीवन प्रमाणन किया जाएगा। यह सुविधा उन पेंशनभोगियों के लिए उपलब्ध है जिनका जीवन प्रमाणपत्र देय हो चुका है या अगले 30 दिनों के भीतर देय होने वाला है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;