Bareily News: फर्जी बिजली अफसर बन लोगों को लगा रहे थे चूना, रंगे हाथ बंदी

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: फर्जी बिजली अफसर बन लोगों को लगा रहे थे चूना, रंगे हाथ बंदी

Bareily News: फर्जी बिजली अफसर बन लोगों को लगा रहे थे चूना, रंगे हाथ बंदी

Bareily News: ​फोटो01- आंवला में तीन फर्जी बिजली अफसर ने एक उपभोक्ता से अवैध वसूली करते रंगेहाथ पकड़ें गए -उपभोक्ता के घर पर मीटर जांच के नाम पर मांग रहे थे रुपये

-आरोपियों से नये बिजील मीटर, सीलिंग बुक व उपकरम बरामद

आंवला। फर्जी बिजली अफसर बनकर उपभोक्ताओं से धन वसूली कर रहे तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। हलांकि, गिरोह का मास्टर माइंड फरार है। यह गैंग बिजली मीटरों से भी छेड़छाड़ कर देता था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की रिपोर्ट

अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार ने बताया कि नगर के मोहल्ला गंज से सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि तीन संदिग्ध व्यक्ति स्वयं को बिजली विभाग के अधिकारी बताकर सचिन गुप्ता के घर पर मीटर जांच के नाम पर रुपयों की मांग कर रहे हैं।

पकड़े गए आरोपी

इसके बाद बिजली अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों की मदद से तीन लोगों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी फरार है वह गैंग का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम ​अनीश, मुकेश, ​मुन्ना निवासी बरेली बताया है, जबकि उनका साथी ​समीर भाग गया। उनसे एक नया बिजली मीटर, सीलिंग बुक तथा मीटर खोलने व बंद करने के उपकरण बरामद हुए हैं।

अवैध वसूली की जानकारी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सरकारी सामग्री का दुरुपयोग कर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करते हैं। विभाग के एसडीओ आंवला कामेश कुमार, जेई मनोज कुमार यादव, टीजी पुष्पेन्द्र और रामपाल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

कार्रवाई की प्रक्रिया

बिजली अधिकारी बनकर उपभोक्ता सचिन गुप्ता से अवैध वसूली कर रहे तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बीनू सिंह, कोतवाल, आंवला

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦फर्जी बिजली अफसरों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है?−
बिजली अधिकारी बनकर उपभोक्ता सचिन गुप्ता से अवैध वसूली कर रहे तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: फर्जी बिजली अफसर बन लोगों को लगा रहे थे चूना, रंगे हाथ बंदी