अकाउंट खुलवाकर हवाला कारोबार करने वाले दो गिरफ्तार
Bareily News - फरीदपुर/भुता में पुलिस ने बैंक में फर्जी अकाउंट खोलकर करोड़ों का लेनदेन करने वाले दो आरोपियों, शाहिद और अमित गुप्ता, को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति से आधार और पैन कार्ड लेकर एचडीएफसी और पंजाब सिंध बैंक में खाते खोले। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

फरीदपुर/भुता, संवाददाता। भुता पुलिस ने बैंक में फर्जी अकाउंट खुलवाकर करोड़ों का लेनदेन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस ने उनके पास से छह हजार नकद और दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक भुता के गांव केसरपुर निवासी शब्बू से गांव के शाहिद व उनके साथी बारादरी के काकर टोला निवासी अमित गुप्ता ने कारचोबी का काम कराने का झांसा दिया। इसके बाद उन्होंने शब्बू से आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर कूटरचित तरीके से एचडीएफसी बैंक, पंजाब सिंध बैंक में खाते खुलवाकर चेकबुक पर हस्ताक्षर करा लिए। शाहिद और अमित गुप्ता ने करोड़ों का लेनदेन का किया।
शब्बू ने भुता थाने में शाहिद और अमित गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। भुता पुलिस ने सोमवार 11:30 बजे उदयपुर पुलिया पर घेराबंदी शाहिद व अमित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक-एक मोबाइल व तीन-तीन हजार रुपये बरामद हुए। हवाला कारोवारी शाहिद अली ने बताया कि उसके साथी अमित गुप्ता ने शब्बू को विश्वास में लेकर कारचोबी का काम बढ़ाने के लिए आधार कार्ड व पैन कार्ड लेकर एचडीएफसी बैंक ,पंजाब सिंध बैंक में सत्य साहब ट्रेडर्स के नाम से खाता खुलवाया। अमित गुप्ता ने चेकबुक पर हस्ताक्षर करवा कर अपने पास रख लिए। जिससे करोड़ों का लेनदेन का कारोबार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि फर्जी फर्म के नाम से खाता खोलकर करोड़ का लेनदेन करने वाले हवाला कारोबार करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




