Bareily News: खुद को एसओ बता पीड़ित से 16 हजार ठगे
Bareily News: खुद को एसओ बता पीड़ित से 16 हजार ठगे खुद को एसओ बता पीड़ित से 16 हजार ठगे खुद को एसओ बता पीड़ित से 16 हजार ठगे

Bareily News: नवाबगंज। एक ठग ने खुद को एसओ बता एक ग्रामीण की बेटी को बरामद करने के नाम पर उसे क्यूआर कोड भेज 16 हजार रुपए ऐंठ लिए। बाद में वह उससे 31 हजार रुपये की और मांग करने लगा। उन्हें उसपर शक हुआ। इसकी शिकायत किशोरी के पिता ने पुलिस से की है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी 12 सितंबर की रात अपने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रही थी। आरोप है कि इसी बीच देवदत्त अपने भाई कृष्णपाल, पिता रामस्वरूप व मां सीता की मदद से बहला फुसला कर उसे अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी वह परिजनों को नहीं मिली। इससे परेशान होकर किशोरी की मां ने 14 सितंबर को थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद उसके पिता के फोन पर एक ठग ने फोन कर खुद को एसओ राजीव यादव बताते हुए उससे कहा कि तुम्हारी बेटी की लोकेशन दिल्ली में मिली है। उसे बरामद करने के लिए पुलिस टीम जाएगी।
रुपयों की मांग
इसमें रुपये खर्च होंगे। वह उन्हें 16 हजार रुपये दे दे। साथ ही उसने उन्हें अपना क्यूआर कोड भी भेज दिया। उसकी बात पर विश्वास कर किशोरी के पिता ने मंगलवार को उसके भेजे क्यूआर कोड पर 16 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए। रुपये ट्रांसफर होने के कुछ देर बाद उसने फिर फोन पर कहा कि इस मामले में अधिकारियों से भी बातचीत करनी पड़ेगी। इसलिए वह उन्हें 31 हजार रुपये और भेज दें। तब उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। परेशान किशोरी के पिता ने मामले की शिकायत हाफिजगंज पुलिस से की है। इस्पेक्टर क्राइम हाफिजगंज धर्मेश कुमार ने बताया कि मामला जानकारी में है। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


