योजनाओं के नाम पर महिला से एक लाख की ठगी
Bareily News - गांव करुआताल की मिथिलेश ने पुलिस को बताया कि एक महिला ने उन्हें सिलाई मशीन दिलाने का झांसा देकर एक लाख रुपये की ठगी की। आरोप है कि महिला ने ऑनलाइन सेंटर के जरिए मिथिलेश की बेटी की शादी के नाम पर लोन स्वीकृत कराया और धोखे से ओटीपी मांगकर पैसे हड़प लिए।

आंवला। सिलाई मशीन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर एक महिला से एक लाख की ठगी की गई। गांव करुआताल की मिथिलेश पत्नी लेखराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले वर्ष उनके गांव की ही एक महिला ने उन्हें सरकारी योजना के तहत सिलाई मशीन दिलाने का झांसा दिया था। इसके लिए उसने जरूरी कागजात ले लिए। आरोप है कि महिला ने अपने ऑनलाइन सेंटर चलाने वाले साथियों के साथ मिलकर मिथिलेश की बेटी की शादी के नाम पर एक लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया और धोखे से ओटीपी पूछकर पूरी राशि हड़प ली।जब
उन्हें ठगी का पता चला तो उन्होंने गांव के प्रधान की मौजूदगी में पंचायत बुलाई। मीटिंग में जब पैसे वापस करने की बात उठी तो आरोपी महिला और उसके बेटे गाली-गलौज पर आमादा हो गए। महिला ने तहरीर देकर आरोपी महिला पर कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


