Bareily News: लोन फर्जीवाड़े में तीन की जमानत अर्जी खारिज

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: बरेली में एक फर्जीवाड़ा गैंग का पर्दाफाश हुआ है जो सरकारी कर्मचारी बनकर लाखों का लोन दिलाने का काम कर रहा था। गैंग के सरगना समेत तीन लोग गिरफ्तार किए गए और उनकी जमानत अर्जियों को खारिज कर दिया गया। उनके पास से कई फर्जी दस्तावेज़ और 75 एटीएम बरामद हुए हैं।

Bareily News: लोन फर्जीवाड़े में तीन की जमानत अर्जी खारिज

Bareily News: बरेली, विधि संवाददाता। लाखों का लोन दिलाने को फर्जी तरीके से सरकारी कर्मचारी बनाकर फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग के सरगना समेत तीन की जमानत अर्जियों को सुनवाई के बाद अपर जिला जज दशम राघवेंद्र मणि की कोर्ट ने खारिज कर दिया। एडीजीसी क्राइम संतोष श्रीवास्तव ने बताया बीते इज्जतनगर क्षेत्र की बीओबी बैंक में लाखों का लोन पास कराने को एक व्यक्ति को फर्जी तरीके से सरकारी कर्मचारी बनाकर लोन के प्रपत्र तैयार किए थे। गैंग ने फर्जी पे स्लिप, ऑफिस की ड्यूटी के फोटो आदि फर्जी प्रपत्र से आवेदक को सरकारी कर्मचारी बना दिया था। फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर बैंक मैनेजर ने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

तभी भोजीपुरा की पुलिस टीम ने 30 अगस्त 2026 को क्षेत्र की मार्डन विलेज कॉलोनी में एक घर से इस गैंग के सरगना रामनयन गुप्ता, अनिल गुप्ता, राकेश गुप्ता, रिषभ सक्सेना को गिरफ्तार किया था। चारों के कब्जे से 75 एटीएम, 28 चेकबुक, 7 बैंक पासबुक, 3 फर्जी परिचय पत्र, 8 आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, 11 सिमकार्ड, 12 मोबाइल, फर्जी पे स्लिप, बैंक लोन के फॉर्म, केनरा बैंक की मोहर और साढ़े तीन रुपये कैश बरामद हुआ था। कदाई से पूछताछ पर खुलासा हुआ कि यह गैंग प्रधानमंत्री लोन दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करके आवेदन को सरकारी कर्मचारी बनाकर लाखों का लोन उसके नाम से निकाल कर आवेदक को एक लाख देकर लाखों की ठगी करते थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: लोन फर्जीवाड़े में तीन की जमानत अर्जी खारिज