Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsFraud and Negligent Homicide Charges Against Doctor and Manager in Bareilly Hospital Case
बरेली सनराइज अस्पताल के डाक्टर, मैनेजर पर हत्या की रिपोर्ट

बरेली सनराइज अस्पताल के डाक्टर, मैनेजर पर हत्या की रिपोर्ट

संक्षेप:

Bareily News - ---एसएससी के आदेश पर निल पर दर्ज की रिपोर्ट और गैरइरादतन हत्या के आरोप में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों पर 5.50 लाख की धोखाधड़ी और इलाज मे

Dec 13, 2025 02:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

भमोरा। बरेली के पीलीभीत बाईपास स्थित सनराइज अस्पताल के डॉक्टर रिहान अहमद और मैनेजर सोहिल के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर भमोरा थाने में धोखाधड़ी और गैरइरादतन हत्या के आरोप में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों पर 5.50 लाख की धोखाधड़ी और इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत होने का आरोप है। भमोरा थाना क्षेत्र के गांव झिंझरी निवासी लक्ष्मी देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 25 सितंबर को 31 वर्षीय पति उर्वेश की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इस पर उन्होंने बरेली के पीलीभीत बाईपास पर सौ फुटा मोड़ पर स्थित सनराइज अस्पताल में पति को भर्ती कराया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लक्ष्मी के मुताबिक अस्पताल के डॉ़ रिहान अहमद और मैनेजर सोहिल ने पहले उसके पति का इलाज उनके नाम पर बने आयुष्मान कार्ड से करने की बात कहते हुए कार्ड जमा करा लिया। इसके दो घंटे बाद इलाज के लिए नकद रुपये जमा करने की बात कहने लगे। बोले कि सरकार से रुपये आने पर वह उन्हें वापस कर देंगे। यदि नकद रुपये जमा नहीं किए तो उनके पति की जान नहीं बचेगी। इस पर उन्होंने कर्ज पर 5.50 लाख रुपये लेकर अस्पताल में जमा किए। इसके बाद भी डॉक्टर की लापरवाही से उसके पति की दो अक्तूबर को मौत हो गई। मामले में एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर भमोरा पुलिस ने डॉ़ रिहान अहमद और मैनेजर सोहिल के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है। मामला इज्जतनगर थाने से जुड़ा होने पर एफआईआर को वहां ट्रांसफर किया जाएगा। गुमराह करके सादा कागजों पर लगवाए अंगूठे पीड़ित लक्ष्मी का आरोप है कि पति की मौत के बाद उन्होंने हंगामा करते हुए पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो डॉ़ रिहान अहमद और सोहिल ने उन्हें सारे रुपये वापस करने और सरकार से भी पांच लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। गुमराह करके उनसे कोरे कागजों पर अंगूठे लगवा लिए, जिसमें उन्होंने पति की मौत अस्पताल के बाहर होना बताकर 13 अक्तूबर को नगर निगम से पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उन्हें दे दिया। वर्जन - इस मामले में पहले से ही जांच चल रही है। हमने अपना पक्ष रख दिया है। जांच पूरी होने दीजिए, अभी इस प्रकरण में कुछ नहीं कहूंगा। - डॉ़ रेहान अहमद, सनराइज अस्पताल, बरेली - मामला थाना इज्जतनगर का है, एसएसपी के निर्देश पर शून्य नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कर केस को संबंधित थाने को रेफर कर दिया गया है। - सनी चौधरी, थानाध्यक्ष भमोरा सीएम तक पहुंची शिकायत तब दर्ज हुआ मुकदमा फोटो :: 101 :: भमौरा में पीड़ित परिजनों से बात करके एससी/एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया। बरेली। मुख्यमंत्री से शिकायत करने के बाद आखिरकार सनराइज अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़ित महिला गुरुवार को मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करने पहुंची थी। हालांकि उसकी शिकायत मुख्यमंत्री से नहीं हो पाई लेकिन वहां मौजूद वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने उसके उसके शिकायती पत्र को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया था। वहीं इस मामले की जानकारी होने पर शुक्रवार को एससी/एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया भी पीड़ित परिजनों से मिलने भमौरा पहुंचे। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही भमौरा के थाना प्रभारी से मिलकर तत्काल एफआईआर के निर्देश दिए। साथ ही समाज कल्याण अधिकारी से वार्ता कर पीड़ित को आर्थिक सहायता प्रदान करने को कहा भी कहा।