फैज अस्पताल में आयुष्मान के लाभार्थियों का होगा सत्यापन
Bareily News - फैज अस्पताल में बिहार के पते पर बने आयुष्मान कार्ड पर बरेली की महिला के इलाज से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि परिव

फैज अस्पताल में बिहार के पते पर बने आयुष्मान कार्ड पर बरेली की महिला के इलाज से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार को आयुष्मान कार्ड अस्पताल में ही एक युवक ने दिया था। उसके बारे में छानबीन की जा रही है। साथ ही फैज अस्पताल में बीते चार माह में आयुष्मान योजना से हुए इलाज का रैंडम वेरिफिकेशन कराया जाएगा।सौ फुटा रोड स्थित फैज अस्पताल में बीते मंगलवार को सीएमओ ने टीम के साथ छापा मारा था। इस दौरान एक महिला मरीज का आयुष्मान से इलाज होते मिला था। लेकिन आयुष्मान कार्ड बिहार के अररिया के पते पर बना था, जबकि महिला बरेली की रहने वाली थी।
सीएमओ ने कार्ड कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच हो रही है। अस्पताल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। इतना ही नहीं, संदिग्ध आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग फैज अस्पताल में बीते चार माह में इस योजना से इलाज कराने वाले लाभार्थियों का भी सत्यापन करेगा। अस्पताल की तरफ से बीते चार माह में जो क्लेम किया गया है, उसका वेरिफिकेशन कराया जा रहा है।वर्जनफैज अस्पताल में जो संदिग्ध आयुष्मान कार्ड मिला था, वह बिहार के पते का है। उसकी जांच कराई जा रही है। अस्पताल में आयुष्मान से जिन मरीजों का इलाज हो चुका है, क्लेम रिकार्ड देखकर उसका भी सत्यापन कराया जाएगा। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


