Bareily News: बाइक ने टक्कर से चार साल की बच्ची की मौत

हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News: भोजीपुरा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से चार वर्षीय बच्ची रुतवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी उवैश को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज किया।

Bareily News: बाइक ने टक्कर से चार साल की बच्ची की मौत

Bareily News: ​भोजीपुरा। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से चार साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। आसपास के लोगों ने आरोपी को बाइक समेत पुलिस को सौंप दिया है। गांव गोपालपुर निवासी सतेंद्र सिंह की चार वर्षीय बेटी रुतवी शुक्रवार को अपनी दादी के साथ बाजार में सामान खरीदने आई थी। इसी दौरान गोपालपुर अजीजपुर-अगरास रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजन ने एसआरएमएस में भर्ती कराया। मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक लेकर भागने की कोशिश कर रहे नौआनगला निवासी उवैश को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इस मामले में बच्ची के चाचा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: बाइक ने टक्कर से चार साल की बच्ची की मौत