ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदिल्ली मुंबई अफीम तस्करी करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली मुंबई अफीम तस्करी करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन ब्राउन में बरेली पुलिस ने दिल्ली और मुंबई तक अफीम की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 855 ग्राम अफीम बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग थानों में...

दिल्ली मुंबई अफीम तस्करी करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 23 Oct 2018 01:58 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑपरेशन ब्राउन में बरेली पुलिस ने दिल्ली और मुंबई तक अफीम की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 855 ग्राम अफीम बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किए गए हैं।

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि बिशारतगंज पुलिस ने कस्बे के रहने वाले रामदास के पास से 350 ग्राम और अलीगंज में कुडरिया ढकिया फैजुल्लापुर के रहने वाले कालीचरन के पास से 350 ग्राम अफीम बरामद की है। भोजीपुरा में शागलपुर के रहने वाले तस्कर सगीर अहमद से 105 ग्राम अफीम पकड़ी गई है। मीरगंज में गुलड़िया के रहने वाले असलम के पास से 20 ग्राम अफीम बरामद है। चारों के खिलाफ संबंधित थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया अफीम तस्कर स्मैक व अन्य पदार्थ तैयार करते हैं। इसके बाद उसे मुंबई और दिल्ली सप्लाई किया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें