प्री-स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए चार शूटर क्वालीफाई

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

प्री-स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए चार शूटर क्वालीफाईप्री-स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए चार शूटर क्वालीफाईप्री-स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए चार

प्री-स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए चार शूटर क्वालीफाई

प्री-स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए चार शूटर क्वालीफाई बरेली। अयोध्या के डॉ. भीमराव अम्बेडकर इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित 29वीं उत्तर प्रदेश प्री-स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में बरेली राइफल क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्लब के चार शूटरों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता में सिद्धी सिंह ने 400 में 363 अंक, रिचा मौर्या ने 334, बिहान रस्तोगी ने 323 व अमित कुमार ने 278 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। वहीं क्लब की सबसे कम उम्र की शूटर छन्दप्रिया भास्कर ने 176 अंक हासिल किए। खिलाड़ियों की सफलता पर कोच आदेश कुमार दीक्षित व क्लब के खेल सचिव कमलसैन ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।