Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsFormer Minister Pannalal Kashyap Declared Absconding in Farmers Fraud Cases
फरारी के दो माह बाद भी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नहीं हुआ गिरफ्तार

फरारी के दो माह बाद भी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नहीं हुआ गिरफ्तार

संक्षेप:

Bareily News - किसानों से ठगी के मामले में वांछित पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप को दो महीने पहले फरार घोषित किया गया था। मीरगंज के महीपाल यादव गैंग पर किसानों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप हैं। अब पुलिस ने उनकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Nov 28, 2025 02:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

किसानों से ठगी और धोखाधड़ी के वर्ष 2023 के दो मुकदमों में वांछित पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप को करीब दो महीने पहले फरार घोषित किया गया था। मगर अब तक गिरफ्तारी न होने से पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। किसानों से जमीनों का सौदा कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मीरगंज के गांव मसीहाबाद निवासी महीपाल यादव गैंग के खिलाफ वर्ष 2023 में भोजीपुरा, मीरगंज, कोतवाली, भुता, प्रेमनगर समेत अन्य थानों में 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज कराए गए थे। इनमें से दो मुकदमों में गाजियाबाद में थाना नंदग्राम भट्टा संख्या पांच निवासी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप भी वांछित है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोर्ट ने 26 अगस्त को उसे फरार घोषित किया था, जिसके बाद मुकदमे के विवेचक ने उसके घर नोटिस भी चस्पा कराए लेकिन अब तक न तो वह कोर्ट में हाजिर हुआ और न ही गिरफ्तार हो सका। इस पर पुलिस ने उसकी कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है। इन दोनों केस में वांछित है पन्नालाल केस 01 : थाना भोजीपुरा में आठ अगस्त 2023 को क्राइम नंबर 506 पर रामपुर में शाहबाद के मोहल्ला अफगानान निवासी साईम खान ने जमीन की सौदेबाजी के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया। इस मुकदमे में घंघोरा पिपरिया के सतेंद्र यादव उर्फ लालू, मसीहाबाद के महिपाल सिंह यादव, उसके भाई राजवीर, बहादुर सिंह, मीरगंज के गांव परौरा के अनुभव बेनीवाल, गाजियाबाद में सेक्टर पांच साहिबाबाद के परवेज अली और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पन्ना लाल कश्यप को नामजद किया गया थ। केस 02 : यह मुकदमा भी आठ अगस्त 2023 को थाना भोजीपुरा में ही क्राइम नंबर 508 पर बदायूं में थाना बिनावर के गांव मलिकपुर निवासी अनिल कुमार सिंह ने दर्ज कराया। जमीन की सौदेबाजी के बहाने उनसे 29 लाख रुपये की ठगी की गई। इस मुकदमे में भोजीपुरा के गांव अभयपुर केसोपुर के देव सिंह राना एडवोकेट, उसके बेटे हितेंद्र राना, महिपाल सिंह यादव, राजवीर सिंह, बहादुर सिंह, अनुभव बेनीवाल, परवेज अली और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप को नामजद किया गया था।