आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुंदरानी का निधन

Feb 28, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र सुंदरानी का शुक्रवार को गुड़गांव में निधन हो गया। वह गंभीर रोग से ग्रसित थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। उन्होंने बरेली में उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन पर कई प्रमुख व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया।

आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुंदरानी का निधन

आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र सुंदरानी का शुक्रवार को गुड़गांव में बेटे के आवास पर निधन हो गया। वो गंभीर रोग से ग्रसित थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर मॉडल टाउन श्मशान भूमि में होगा। परम इंजीनियर्स के स्वामी सुरेश ने बरेली में उद्योग-धंधों के विस्तार में अहम भूमिका निभाई। आईआईए के पूर्व चैप्टर चेयरमैन, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तमाम कमेटियों के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने हमेशा उद्यमियों के हक में आवाज बुलंद की। बीमारी के बाद भी उनकी जिजीविषा देखने योग्य थी। वर्तमान में वो बरेली इकाई में डायरी चेयरमैन और केंद्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य थे।

उनके परिवार में पत्नी अरुणा, पुत्र मुनीश, कपिल, पौत्र मेहुल, विवान आदि हैं। निधन पर आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि मैने अपना औद्योगिक अभिभावक खो दिया। वो समय के बेहद पाबंद और उत्कृष्ट मार्गदर्शन देने वाले व्यक्ति थे। कौशल विकास पर उनका गजब का कार्य रहा। चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी, सचिव रजत मेहरोत्रा,उद्यमी राजेश गुप्ता, केके चंदानी आदि ने निधन पर शोक जताया। निधन के चलते आईआईए ने शुक्रवार को होने वाला होली मिलन और चैंबर ने एक माच को होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।