युवती ने की खुदकुशी, अंतिम संस्कार कर मिटाए सबूत

Jan 16, 2026 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - 19 वर्षीय युवती ने जबरन शादी के दबाव में आकर जहर खा लिया और खुदकुशी कर ली। परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में युवती के माता-पिता और भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

युवती ने की खुदकुशी, अंतिम संस्कार कर मिटाए सबूत

शाही। जबरन शादी की कोशिश पर युवती ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली और परिवार वालों ने गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर साक्ष्य मिटा दिए। इस मामले में पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर युवती के माता-पिता और तीन भाइयों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। शाही क्षेत्र के गांव में रहने वाली 19 वर्षीय बेटी युवती की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार वालों ने बुधवार तड़के शव का अंतिम संस्कार करके अस्थियां व राख समेत सभी अवशेष गायब कर दिए। इसके बाद गांव में हॉररकिलिंग की चर्चा शुरू हो गई तो गुरुवार को सीओ मीरगंज अजय कुमार व थाना प्रभारी राजेश कुमार बैसला फोर्स के साथ गांव पहुंचे।

मगर युवती के परिजन इसकी भनक लगते ही घर से फरार हो गए। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की और श्मशान भूमि में जाकर जांच की लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला। गांव वालों से जानकारी में सामने आया कि युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग था और दो महीने पहले दोनों साथ चले गए। कुछ दिन बाद परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। युवक को माफी मंगवार छोड़ दिया गया लेकिन युवती पर शादी की तैयारी शुरू कर दीं। सोमवार को रिश्ते के लिए युवती को लड़का पक्ष देखने आया था। इसके चलते मंगलवार उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे एक अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवती का प्रेम प्रसंग था लेकिन घरवाले दूसरी जगह शादी का दबाव बना रहे थे, जिसके चलते उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। इसमें आत्महत्या को उकसाने व साक्ष्य मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। - अजय कुमार, सीओ मीरगंज

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;