Bareily News: होटल रेडिसन, किप्स सीबीगंज से भरे नमूने

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: रक्षाबंधन के मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न होटल्स और मिठाई की दुकानों से मिठाई और पनीर के नमूने लिए। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी नमूने एकत्रित किए गए हैं और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

Bareily News: होटल रेडिसन, किप्स सीबीगंज से भरे नमूने

Bareily News: रक्षाबंधन के मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने होटल रेडिसन, किप्स, दीपक स्वीट्स आदि से मिठाई, पनीर आदि के नमूने भरे। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में आरएमएस होटल एंड रिसोर्ट इंडिया लिमिटेड (रेडिसन होटल) मुड़िया अहमद नगर से पनीर का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। हालांकि इस बारे में होटल रेडिसन के एमडी मेहताब सिद्दीकी ने बताया कि हमारे पनीर की गुणवत्ता अच्छी है। प्रोटोकॉल के चलते सैंपलिंग के बाद उसे लैब भेजा गया है। टीम ने रामपुर रोड पर स्थित किप्स स्वीट्स से बर्फी और काजू कतली का एक-एक नमूना लिया।

बड़ा बाजार के दीपक स्वीट्स से घेवर और सोनपपड़ी का एक-एक नमूना लिया गया। दोनों जगह चॉकलेट पैकेट भी खोलकर देखे गए।बहेड़ी तहसील के गांव पढ़ेरा में बर्फी का, मवई काजियान से बर्फी का एक-एक नमूना लिया गया। रामंगगा चौकी के पास एक वाहन को रोककर बिक्री के लिए ले जा रहे पनीर का नमूना भी लिया गया। फतेहगंज पूर्वी मे सोहन लाल मिष्ठान भंडार से मावा का, बजारिया इलाका जेड से विनोद लौंज वालों से दूध की लौज का 1 नमूना लिया। मौलागढ़ और आसपुर गौटिया से भी नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय राहुल सिंह ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक को भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: होटल रेडिसन, किप्स सीबीगंज से भरे नमूने