Bareily News: भोजन संरक्षण से लेकर विकसित भारत तक, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Bareily News: बरेली के साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग ने भोजन संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित की। डॉ. नेहा जोशी ने छात्राओं को भोजन तकनीक सिखाई। उन्होंने टोमेटो सॉस और एप्पल जैम बनाना सीखा। प्राचार्या डॉ. अनुपमा ने सराहना की। एनएसएस ने 'विकसित भारत 2047' पर भाषण प्रतियोगिता भी कराई।

Bareily News: बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग की ओर से मैथड्स एंड टेक्निक ऑफ फूड प्रिजर्वेशन विषय पर कार्यशाला हुई। कृषि विकास केंद्र, बरेली की विषय विशेषज्ञ डॉ. नेहा जोशी ने छात्राओं को भोजन संरक्षण की तकनीकों की जानकारी दी। छात्राओं ने टोमेटो सॉस, एप्पल जैम, कच्चे पपीते की टूटी-फ्रूटी और विनेगर ऑनियन सहित विभिन्न खाद्य सामग्री तैयार की। प्राचार्या डॉ. अनुपमा मेहरोत्रा ने छात्राओं के कार्य की सराहना की। कार्यशाला डॉ. अभिलाषा गौड सारस्वत व डॉ. गीत चावला के निर्देशन में हुई, जिससे 105 छात्राएं लाभान्वित हुईं। वहीं, एनएसएस की प्रथम व द्वितीय इकाई ने विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका पर भाषण प्रतियोगिता कराई।
वर्षा वर्मा प्रथम, रितिका व सोनी द्वितीय तथा खुशी सैनी तृतीय रहीं। संयोजन डॉ. अनीता व डॉ. प्रीति सिंह ने किया।


