जूस की दुकानों पर छापा, खराब मिला मौंगो शेक

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

नवाबगंज में एसडीएम और सीओ के आवास के पास खाद्य विभाग की टीम ने जूस विक्रेता के ठेले पर छापेमारी की। टीम को सड़ा हुआ मैंगो शेक मिला, जिसे नष्ट कराया गया। विक्रेता को नोटिस जारी कर साफ-सफाई के निर्देश दिए गए।

जूस की दुकानों पर छापा, खराब मिला मौंगो शेक

नवाबगंज। एसडीएम और सीओ आवास के पास फलों के जूस के ठेले पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम को एक जूस विक्रेता के पास सड़ा हुआ मैंगो शेक मिला जिससे दुर्गंध आ रही थी। सैम्पल लेकर टीम ने उसे नष्ट कराया।खाद्य विभाग की टीम को सूचना मिली की कस्बे में एसडीएम और सीओ के आवास के पास लगने वाली जूस की दुकानों पर फलों का मिलावटी जूस बेंचा जा रहा है। फूड इंस्पेक्टर तेज बहादुर ने महेन्द्र मौर्य के ठेले से मैंगो शेक का सेम्पल लिया। जूस विक्रेता के पास पहले से तैयार रखे 20 लीटर मैंगो शेक में दुर्गंध आ रही थी।

जिसे नष्ट कराया। फूड इस्पेक्टर ने जूस विक्रेता को नोटिस जारी कर साफ सफाई के निर्देश दिए। फूड इस्पेक्टर तेज बहादुर ने बताया कि जूस विक्रेता महेन्द्र मौर्य की दुकान से मैंगो शेक का सेम्पिल लिया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।