Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsFlood Devastation in Mirganj Thousands of Acres of Crops Destroyed
किसानों ने बाढ़ से हुए नुकसान का मांगा मुआवजा

किसानों ने बाढ़ से हुए नुकसान का मांगा मुआवजा

संक्षेप:

Bareily News - मीरगंज में रामगंगा की बाढ़ से दर्जनों गांवों की हजारों बीघा फसलें डूबकर नष्ट हो गई हैं। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है। एसडीएम ने नियमानुसार कार्रवाई का...

Sep 03, 2025 05:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

मीरगंज। रामगंगा की बाढ़ से खादर के दर्जनों गांवों की हजारों बीघा फसल पानी में डूबकर नष्ट हो गई है। किसानों से एसडीएम को ज्ञापन देकर नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। एसडीएम ने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है। गांव अंबरपुर निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा ने ग्रामीणों के साथ मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि रामगंगा की बाढ़ में तातारपुर, समसपुर, कपूरपुर, मदनापुर, सिमरिया, भैरपुरा, असदनगर, सिरौधी, गोरा लोकनाथपुर, हेमराजपुर, करौरा, अंबरपुर, लभेड़ा पुरोहित, ठिरिया बुजुर्ग, मोहम्मदगंज, बाजपुर, श्यामपुर आदि गांवों की हजारों बीघा फसल पानी में डूबने से नष्ट हो गईं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पिछले तीन साल से बाढ़ की चपेट में आकर फसल नष्ट होने से किसान किसान बैंक का लोन अदा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान रामेंद्र सिंह, गुड्ड सिंह, जितेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।