Bareily News: राहत किट की मांग को लेकर तहसील में घंटों डटे रहे ग्रामीण

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: गांव बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित है, जिससे सैकड़ों महिलाएं और ग्रामीण तहसील परिसर में राहत सामग्री की मांग कर रहे हैं। वे आरोप लगा रहे हैं कि कई लोगों को ही राहत किट दी जा रही है। अफसरों के आश्वासन के बाद ग्रामीण अपने गांव लौट गए।

Bareily News: राहत किट की मांग को लेकर तहसील में  घंटों डटे रहे ग्रामीण

Bareily News: आंवला। बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित गांवों के सैकड़ों महिला और ग्रामीण गुरुवार को बाढ़ राहत सामग्री किट की मांग को लेकर तहसील परिसर में घंटों तक डटे रहे। ग्रामीणों का आरोप रहा कि गांव बाढ़ से प्रभावित है, लेकिन कुछ लोगों को ही किट दी जा रही हैं। बाद में अफसरों के आश्वासन के बाद लोग अपने गांव को वापस गए। राहत किट बांटे जाने की सूचना पर आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के देवपुर, मोहम्मदपुर पथरा गांवों से ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा से तहसील परिसर पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठ गए। दलीपपुर के रूम सिंह ने बताया कि गांव के पास से गुजरने वाली अरिल नदी के उफान से पानी गांव में घुस गया है और रपटा पुल डूबने से आवागमन ठप है।

बाद में एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण मानें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: राहत किट की मांग को लेकर तहसील में घंटों डटे रहे ग्रामीण