तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता की जय का उद्घोष
Bareily News - बरेली में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरन लाल लोधी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में वन्दे मातरम् और भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। यह यात्रा विभिन्न...

बरेली, भारत के 79 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरन लाल लोधी के नेतृत्व में डीडी पुरम स्थिति वीरांगना अवंतीबाई लोधी चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान वन्दे मातरम् और भारत माता की जय का गगनभेदी उद्घोष/ नारे लगाते करते हुए डीजे और गाजे-बाजे के साथ यात्रा आगे बढ़ती गई। राजेन्द्र नगर स्थित शहीद पंकज अरोरा चौक, सूद धर्मकांटा चौराहा प्रेमनगर, भारत सेवा ट्रस्ट, कुहाड़ापीर स्थिति चित्रगुप्त चौक, महादेव सेतु, बाबा भीमराव अम्बेडकर पार्क कोतवाली, सिविल लाइन्स हनुमान मंदिर, पटेल चौक, गांधी पार्क चौकी चौराहा, सर्किट हाउस चौराहा, सुधीर जैन चौक, सैन्य क्षेत्र प्रवेशद्वार कैंन्ट होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई चौक पर सभी समाजों को राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संगठित होकर रहने का संदेश देकर इस अपूर्व और यात्रा का ऐतिहासिक का समापन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के महानगर अध्यक्ष इंजी. श्याम सुन्दर लोधी संचालन प्रताप सिंह लोधी ने किया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख व्यवसायी निहाल सिंह लोधी, समाज सेवी फौजी एनएल राजपूत, पूर्व दरोगा चुन्नी लाल लोधी, पार्षद हरिशंकर लोधी, रूपकिशोर लोधी, लक्ष्मी नारायण राजपूत, निखिल कुमार माहिर, प्रेम लोधी, अशोक सिंह लोधी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय मौर्य, पार्षद वेदराम मौर्य व रामसिंह पाल वेदांत राजपूत, मयंक लोधी, मनु राजपूत, सारिका लोधी महिमा लोधी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




