ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमानसून से पहले हरियाली संरक्षण की कवायद, बरेली में पांच लाख लगेंगे पौधे

मानसून से पहले हरियाली संरक्षण की कवायद, बरेली में पांच लाख लगेंगे पौधे

वन विभाग ने मानसून आने से पहले हरियाली के संरक्षण को कवायद तेज कर दी है। प्रदेश भर में एक जुलाई से पौधारोपण अभियान शुरू किया जाएगा। जो अगस्त तक चलेगा। सभी जिलों के वन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं...

मानसून से पहले हरियाली संरक्षण की कवायद, बरेली में पांच लाख लगेंगे पौधे
कार्यालय संवाददाता ,बरेलीWed, 15 May 2019 02:43 PM
ऐप पर पढ़ें

वन विभाग ने मानसून आने से पहले हरियाली के संरक्षण को कवायद तेज कर दी है। प्रदेश भर में एक जुलाई से पौधारोपण अभियान शुरू किया जाएगा। जो अगस्त तक चलेगा। सभी जिलों के वन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किस तरह से अभियान को सफल बनाना है। उसकी रूपरेखा जून में ही तैयार कर ली जाए। प्रदेश भर में 22 करोड़ रुपए की लागत से पौधारोपण किया जाएगा। बरेली में करीब पांच लाख पौधे लगाने की योजना है। विभागीय सूत्रों का कहना है, एक जुलाई से शुरू होने वाले पौधारोपण अभियान में सभी सरकारी और गैर सरकारी विभागों एवं संस्थानों को जोड़ा जाएगा। स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे। पर्यावरण मंत्रालय ने 22 करोड़ का बजट पौधारोपण को निर्धारित किया है।

हर विभाग पौधारोपण में सहयोग करेगा। वन विभाग की ओर से कुछ ग्रीन बेल्ट भी निर्धारित की जाएंगी। जिनमें बड़ी प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। सरकारी विभाग पौध के लिए वन विभाग से डिमांग करेंगे। पौध की व्यवस्था वन विभाग को उपलब्ध करानी होगी। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, एनएचआई, शिक्षा विभाग, परिवहन निगम, परिवहन विभाग, विकास भवन, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग आदि विभागों का पौधे लगाने की शासन स्तर से जिम्मेदारियां दी जाएंगी। जितने भी बरेली के शिक्षण एवं चिकित्सा संस्थान हैं। उनको भी पौधे लगाने का लक्ष्य दिखाना होगा। डीएफओ भारत लाल का कहना है, एक जुलाई से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ होगा। बरेली करीब पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सरकारी और गैरसरकारी विभाग एवं संस्थान भी पौधारोपण में सहयोग करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें