फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिलिंग कार्यक्रम हुआ
Bareily News - भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत साई स्टेडियम में 'सन्डे ऑन साइक्लिंग' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें साई के कर्मचारियों और सिक्योरिटी सर्विसेज एजेंसी के सुरक्षाकर्मियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित किया गया।

भारतीय खेल प्राधिकरण, प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत ‘सन्डे ऑन साइक्लिंग’ कार्यक्रम का आयोजन साई स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम सिक्योरिटी सर्विसेज एजेंसी के सहयोग से किया गया। इस मौके पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जो साई स्टेडियम से शुरू होकर धोपेश्वर नाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ चौक, कैंटोमेंट अस्पताल, शास्त्री चौक और युगवीणा पुस्तकालय होते हुए पुनः केन्द्र पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में सिक्योरिटी सर्विसेज एजेंसी के 10 सुरक्षाकर्मियों सहित साई के कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को प्रतिदिन 30 मिनट साइकिल चलाने और नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में संतोष कुमार, प्रेम सिंह, वीरपाल, अबन कुमार, अशोक कुमार, सोमपाल एवं वीरेन्द्र समेत अन्य रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


