जीवनधारा संस्थान के विशेष बच्चों ने 10वीं की परीक्षा पास कर बढ़ाया मान
Bareily News - बरेली मंडल में पहली बार दिव्यांग छात्र एवं छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

जीवनधारा पुनर्वास एवं शोध संस्थान में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण किया गया। संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अमिताभ मिश्रा ने बताया कि बरेली मंडल में पहली बार दिव्यांग छात्र एवं छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। डॉ. अमिताभ ने बताया कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के माध्यम से आयुष सक्सेना, राधिका वर्मा और साक्षी ने 10वीं की परीक्षा पास कर परिजनों और संस्थान का मान ब़ढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह बरेली मंडल में पहली बार हुआ है कि विशेष बच्चों ने दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस मौके पर सभी सफल छात्र-छात्राओं को अंक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस दौरान संस्थान की निदेशिका शाश्वती नंदा ने दिव्यांग छात्रों के साथ दिन-रात कड़ी मेहनत करने वाले विशेष शिक्षकों के कार्य की सरहाना की। उन्होंने अभिभावकों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने संस्थान पर भरोस करके, दिव्यांग बच्चों के शिक्षण कार्य में भरपूर सहयोग प्रदान किया। इस दौरान संस्थान के प्राचार्य/समन्वयक-एनआईओएस हर्ष चौहान, उप प्राचार्य सीकन कुमार सामन्तराय के साथ ही सोनल भाटिया, सोनम पांडेय, रुखसार खान, नाजिया इरफान, भार्गवी वत्स आदि मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


