अंडर-13 बालक में मृत्युंजय, बालिका में रोषिता विनर

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली शतरंज एसोसिएशन ने माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के सहयोग से प्रथम संडे ओपन चेस टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया। विभिन्न आयु वर्गों में प्रतियोगियों ने भाग लिया, जिसमें मृत्युंजय सक्सेना और रोषिता कुशवाहा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए। मुख्य अतिथि डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

अंडर-13 बालक में मृत्युंजय, बालिका में रोषिता विनर

बरेली शतरंज एसोसिएशन ने माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के सहयोग से प्रथम संडे ओपन चेस टूर्नामेंट 2026 का रविवार को आयोजन किया। अंडर 13 में प्रथम मृत्युंजय सक्सेना, द्वितीय विराट, तृतीय हजफ आदिल, चतुर्थ आराध्य कुमार आर्य, पंचम सक्षम अरोड़ा. षष्ठम विराट गुप्ता, सप्तम प्रखर सिंह, अष्टम सार्थक गुप्ता, नवम नरेन कार्तिकेयन, दशम स्थान पर कुशाग्र भट्ट रहे। बालिका वर्ग में रोषिता कुशवाहा ने पहला और दृष्टि राजपूत ने दूसरा स्थान पाया। इस ग्रुप में यंगेस्ट प्लेयर बालक का पुरस्कार अथर्व गुप्ता और बालिका वर्ग में यंगेस्ट प्लेयर का अवार्ड मित्रा कुशवाहा को मिला। ओपन वर्ग में नमन शर्मा को पहला, मानस को दूसरा, विवेक ने तीसरा, अपूर्व चौथा, परेक्षा ने पांचवां, ऋषभ सक्सेना ने छठा, दीपक नारायण ने सातवां स्थान, अर्णव मौर्य ने आठवां, धवल राजपूत ने नौंवां और अक्षत राज ने दसवां स्थान पाया।

ओपन वर्ग बालिका में नव्या गुप्ता प्रथम और आरना द्वितीय रहीं। मुख्य अतिथि बरेली शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सचिव राम किशोर और डॉ शमीम अहमद भी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में चीफ आर्बिटर अभय मोहन शर्मा, अर्णव पांडे, गीतांशु, जावेद आदि का योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।