Bareily News: कपड़े की दुकान के बाहर आग लगाने का आरोप
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: आंवला के पक्का कटरा बाजार में कपड़े की दुकान के बाहर आग लगाने का मामला सामने आया है। व्यापारी सचिन का आरोप है कि मोहल्ले के एक व्यक्ति ने रंजिश के चलते यह कार्य किया। आग को बुझाने के प्रयास में व्यापारी और स्थानीय लोग जुट गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और पुलिस जांच कर रही है।

Bareily News: आंवला। नगर के मुख्य बाजार पक्का कटरा में एक कपड़े की दुकान के बाहर रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला पक्का कटरा निवासी पीड़ित व्यापारी सचिन ने बताया कि पक्का कटरा मुख्य बाजार में उनकी कपड़े की दुकान है। आरोप है कि मोहल्ले का ही एक व्यक्ति उनसे रंजिश रखता है। 10 अगस्त की सुबह उसने दुकान के बाहर आग लगा दी। धुआं और लपटें उठतीं देख पीड़ित और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बमुश्किल आग पर काबू पा लिया।व्यापारी का आरोप है कि जब उन्होंने आग लगाने का विरोध करते हुए आरोपित से शिकायत की तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


