Bareily News: पटाखा प्रतिष्ठानों के नए लाइसेंस और नवीनीकरण पर रोक

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: सतर्कता कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में आगजनी के बाद प्रशासन का फैसला तीन दिनों में

Bareily News: पटाखा प्रतिष्ठानों के नए लाइसेंस और नवीनीकरण पर रोक

Bareily News: सतर्कता कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में आगजनी के बाद प्रशासन का फैसलातीन दिनों में जिले की सभी पटाखा इकाइयों का होगा निरीक्षणबरेली, मुख्य संवाददाता। कौशांबी के महमूदपुर गांव की पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद जिले में अगले आदेश तक किसी भी पटाखा प्रतिष्ठान का नया लाइसेंस जारी करने अथवा लाइसेंस का नवीनीकरण करने पर रोक लगा दी गई है। अगले तीन दिनों में निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार सभी एसडीएम और संबंधित क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक संयुक्त रूप से आगामी तीन दिनों के भीतर सभी लाइसेंसधारी पटाखा भंडारण, निर्माता एवं विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगे।

निरीक्षण के दौरान विस्फोटक अधिनियम एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था, भंडारण क्षमता, आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता व अन्य सुरक्षा प्रावधानों का गहन परीक्षण किया जाएगा। सभी अधिकारी अपनी संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट निर्धारित अवधि में जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। एडीएम सिटी ने स्पष्ट किया कि अगले आदेश तक किसी भी पटाखा प्रतिष्ठान का नया लाइसेंस जारी अथवा किसी लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: पटाखा प्रतिष्ठानों के नए लाइसेंस और नवीनीकरण पर रोक