28 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - सेंधा। गेहूं की फ़सल में आग लगने से किसानों का 28 बीघा गेहूं जल गया। ग्रामीणों और फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। डरुआपुर गांव के चरन सिंह

सेंधा। गेहूं की फ़सल में आग लगने से किसानों का 28 बीघा गेहूं जल गया। ग्रामीणों और फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। डरुआपुर गांव के चरन सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर में उनका एक बीघा गेहूं और लिपस्टिक के पेड़ जल गए। आग से गांव के ही कैलाश के 10 बीघा, रामौतार शर्मा के 17 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब तीनों किसानों का 28 बीघा गेहूं जल गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


