खाली प्लाट में खड़े ट्रैक्टर-पाइपों में लगी आग, मची अफरातफरी
Bareily News - सुभाषनगर के प्रगतिनगर में जल जीवन मिशन के तहत रखे पाइपों में आग लग गई। आग ने ट्रैक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने समय पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन कई पाइप और ट्रैक्टर जल गए। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

सुभाषनगर के प्रगतिनगर में बुधवार की शाम जल जीवन मिशन के तहत बिछाने के लिए रखे पाइपों में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते वहां खड़ा ट्रैक्टर भी इसकी चपेट में आ गया। वहां धुएं का गुबार उठने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। प्रगति नगर में हर घर जल परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए वहां बड़ी संख्या में पाइप एक खाली प्लाट में रखी थी।
बुधवार की शाम अचानक में पाइपों में आग लग गई। इससे पहले कि लोगों को पता चलता, पाइपों में आग फैल गई और वहां खड़े ट्रैक्टर तक पहुंच गई। पाइप और ट्रैक्टर आग की लपटों में घिर गए। आसपास के घरों में रहने वाले लोग डर के मारे बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग बुझाई। लेकिन तब तक बड़ी संख्या में पाइप और ट्रैक्टर जल गया था।मकानों की दीवारें तक गरमा गईंआग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के मकानों की दीवारें तक गरमा हो गई थीं। लोगों को आग लगने का पता चला तो अफरातफरी मच गई। फायर स्टेशन को भी किसी ने यह सूचना दे दी कि घर में आग लगी है। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और समय रहते आग पर काबू पा लिया।आग लगने की वजह स्पष्ट नहींपाइपों में आग कैसे लगी, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने बताया कि प्लाट के करीब कोई घर नहीं है और वहां रखीं पाइपों के ऊपर से हाइटेंशन लाइन भी नहीं गुजर रही है। ऐसे में आग लगने की घटना चौकाने वाली है। जानबूझकर आग लगाने की बात से भी इंकार नहीं किया है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायती पत्र मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।घर में आग लगने की सूचना पर गाड़ी भेजी गई थी। वहां पता चला कि खाली प्लाट में पीके इंटरप्राइजेज नामक फर्म के प्लास्टिक के पाइप और ट्रैक्टर में आग लगी थी। आग बुझा दी गई है। - संजीव कुमार, अग्निशमन अधिकारी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


