कबूतरखाना में लगी आग, कई कबूतर जिंदा जले
बारादरी थाना क्षेत्र के कसाई टोला में सोमवार सुबह एक कबूतरखाने में आग लग गई। इस हादसे में कई कबूतर जिंदा जल गए और कई झुलस गए। आग लगने की घटना कुतुब शाह की जियारत के पास हुई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

बारादरी थाना क्षेत्र के कसाई टोला में सोमवार सुबह एक कबूतरखाना में अचानक आग लग गई। हादसे में कई कबूतर जिंदा जल गए, जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह हादसा सोमवार सुबह कुतुब शाह की जियारत के पास हुआ। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले उवैस ने अपने मकान की छत पर कबूतरखाना बना रखा था, जहां बड़ी संख्या में कबूतर रखे गए थे। सोमवार सुबह अचानक कबूतरखाना से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया।
आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कई कबूतर जिंदा जल चुके थे। कई कबूतर गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। लोगों ने बताया कि तंग गली होने के कारण फायर ब्रिगेड को भी घटना की सूचना नहीं दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


