Bareily News: पशुशाला में लगी आग, बछड़े की मौत, गाय झुलसी
Bareily News: पशुशाला में लगी आग, बछड़े की झुलसकर मौत, गाय झुलसी पशुशाला में लगी आग, बछड़े की झुलसकर मौत, गाय झुलसी पशुशाला में लगी आग, बछड़े की झुलसकर मौत, गाय झुलसी

Bareily News: क्योलाड़िया। एक किसान की पशुशाला में अचानक आग लग गई। घटना में पशुशाला में बंधे बछड़े की जलकर मौत हो गई। गाय गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में जमालुद्दीन अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर में ही उनकी पशुशाला है। सोमवार की रात अचानक उनकी पशुशाला में आग लग गई। आग की लपटों ने पशुशाला में बंधी गाय और बछड़े को चपेट में ले लिया।इसमें बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाय गंभीर रूप से झुलस गई। जैसे-तैसे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर गाय का उपचार कराया। प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी एसडीएम को दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पशुशाला के पास खाना बनाने और दूध गर्म करने के लिए चूल्हा रखा था। आशंका है कि चूल्हे से निकली चिंगारी या पास में जल रही मोमबत्ती से आग लगी होगी।


