ग्राम पंचायतों की अंतिम निर्वाचक नामावली निरीक्षण के लिए उपलब्ध
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीबरेली की सभी ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर दी गई है। एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह द्वारा दी गई सूचना में बताया गया है कि यह सूची संशोधित अभिलेखों के आधार पर तैयार की गई है और अब नामावली की प्रतियां संबंधित कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध हैं।

बरेली। बरेली की सभी ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर दी गई है। एडीएम प्रशासन एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत पूर्णिमा सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार पंचायत राज नियमावली के तहत संशोधित अभिलेखों के आधार पर निर्वाचक नामावली तैयार की गई है। प्रकाशित नामावली की प्रतियां सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, संबंधित खंड विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत कार्यालयों में अब लोगों के निरीक्षण करने के लिए उपलब्ध रहेंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


