ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसिनेमाघरों में लग गई फिल्म मोदी, दर्शकों ने फिल्म पर दी ये प्रतिक्रिया

सिनेमाघरों में लग गई फिल्म मोदी, दर्शकों ने फिल्म पर दी ये प्रतिक्रिया

लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की प्रचंड लहर से जीत हुई। देश में मोदी-मोदी ही छा गए। उसके अगले दिन शुक्रवार को मोदी की फिल्म  भी रिलीज हुई। दर्शकों ने फिल्म  को देखा और खूब प्रशंसा की। यूथ...

सिनेमाघरों में लग गई फिल्म मोदी, दर्शकों ने फिल्म पर दी ये प्रतिक्रिया
कार्यालय संवाददात,बरेलीSat, 25 May 2019 03:06 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की प्रचंड लहर से जीत हुई। देश में मोदी-मोदी ही छा गए। उसके अगले दिन शुक्रवार को मोदी की फिल्म  भी रिलीज हुई। दर्शकों ने फिल्म  को देखा और खूब प्रशंसा की। यूथ को जागरूक करने वाली फिल्म  है। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर है। जिसमें दिखाया है,बचपन में मोदी चाय बेचते थे।  तिरंगा और आर्मी को जहां देखते सल्यूट करते थे। जब वह बड़े हुए तो घर संसार त्याग कर संयासी बन गए। पहाड़ों के बीच धार्मिक गुरु ने उनको देश सेवा को प्रेरित किया। पहाड़ों से आकर संघ का प्रचार करने लगे। बचपन के संघर्ष से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी को दिखाया गया। जीवन को प्रेरणा देने वाली फिल्म है। डायरेक्टर उमंग कुमार, प्रोड्यूसर सुरेश ओबेराय, संदीप सिंहह और आनंद पंडित ने फल्मि को बनाया है। अभिनेता विवेक ओबेराय लीड रोल में हैं। बरेली के एसआरएस और प्रसाद सिनेमा में मोदी बायोपिक फिल्म लगी है। 

एसआरएस सिनेमा  

मैनेजर हमारे यहां मोदी फिल्म को लेकर एडंवास बुकिंग थी। सुबह 9:00 से रात 10:45 बजे तक तीन शो चले थे। करीब दो से ढ़ाई हजार दर्शकों ने फिल्म को देखा। युवाओं का क्रेज अधिक रहा। दो महीने पहले टिकट बुक हो गए थे। मोदी फिल्म युवाओं को जागरूक करने वाली फिल्म है। कैसे हम अपने जीवन में संघर्ष और कठिन परिश्रम करके मुकाम को पाते हैं। देश की सेवा को कैसे अपने परिवार को त्याग दिया। समाज को संदेश देने वाली देश भक्ति पर आधारित फ़िल्म है।   

प्रसाद में चले चार शो-700-800 पहुंचे दर्शक 

प्रसाद सिनेमा के मालिक श्याम कपूर ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम तो अब बच्चे-बच्चे की जुबां पर है। हर कोई जानता है। बचपन में प्रधानमंत्री जी ने चाय बेची। शुक्रवार को फिल्म रिलीज हुई। लेकिन कोई खास क्रेच फिल्म को लेकर लोगों में नहीं दिखा। हमारे यहां चार शो चले। जिसमें 40 फीसदी सीटें खाली रहीं। फिर भी करीब 700-800 दर्शकों ने फिल्म को देखा और सराहना की। मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने के संघर्ष की कहानी फिल्म में दर्शायी गई है। 

बोले दर्शक 

आशुतोष सिटी के अनुपम कुमार का कहना है, वैसे तो हर किसी को पता है प्रधानमंत्री ने बचपन में कभी चाय बेची है। लेकिन उनके जीवन से जुड़ी कई ऐसी कड़ियां हैं, जिनके बारे में आम जनता को नहीं पता। यही फिल्म में बताया है कि किस तरह से मोदी इस मुकाम पर पहुंचे। 

सनसिटी के पुनीत सिंह का कहना है, फिल्म में विवेक ओबेराय ने बहुत ही अच्छी एक्टिंग की है। प्रधानमंत्री के जीवन चरत्रि को फल्मि में दर्शाया है। यूथ और समाज को शिक्षा देने वाली फिल्म है। यदि में जहन में देश सेवा की भावना है तो एक दिन ऐसे मुकाम पहुंचोगे। देश के नायक बनोगे। 

विश्व विद्यालय के आलोक चौधरी कहते हैं, पूरा देश नरेंद्र मोदी का दीवाना है। ऐसे में जब फिल्म मोदी की आएगी तो शायद ही कोई होगा, जो उस फिल्म को न देखे। मैंने तो अपने चार दोस्तों के साथ फिल्म देखी। मुझे और मेरे दोस्तों को फिल्म अच्छी लगी। प्रेरणादायक फिल्म है। यूथ को फिल्म देखनी चाहिए। 

संजयनगर के सर्वेश कहते हैं, मोदी फिल्म में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने की कहानी है। वैसे तो कोई खास नहीं है। अब तो हर कोई मोदी के बारे में जानता है। घर-घर मोदी-हर हर मोदी का नारा लग रहा है। फिर भी युवाओं को प्रेरित करने वाली फिल्म है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें