सिर्फ दो घंटे में भर्ती हुए 10 बीमार बच्चे, बेंच पर इलाज

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बुखार-डायरिया का बच्चों पर हमला जारी है। जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड एक बार फिर भर गया है। सुबह 8 बजे ओपीडी खुलने पर 24 बच्चे भर्ती थे। भीषण गर्मी और तापमान में बदलाव के कारण बीमारियों का हमला बढ़ गया है। अस्पताल में फीवर हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है।

सिर्फ दो घंटे में भर्ती हुए 10 बीमार बच्चे, बेंच पर इलाज

बुखार-डायरिया का बच्चों पर हमला जारी है और जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड एक बार फिर भर गया है। बीमारियों के तेज हमले का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि सुबह आठ बजे ओपीडी खुली तो वार्ड में 24 बच्चे भर्ती थे। 9 बजे पहला बच्चा भर्ती हुआ और फिर 11 बजे तक वार्ड फुल हो गया। कई बच्चों को बेंच पर भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। भीषण गर्मी और तापमान में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से बीमारियों का हमला बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को भी सुबह मरीजों की खासी भीड़ रही। हालांकि सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश के चलते बीते चार-पांच दिनों की तुलना में मरीज कम रहे लेकिन बीमार बच्चों की सख्ंया बढ़ गई है। बुधवार सुबह बच्चा वार्ड में 24 बच्चे भर्ती थे और चार बेड के साथ अतिरिक्त बेड और बेंच खाली थे। सुबह करीब 9 बजे पहला बीमार बच्चा ओपीडी से वार्ड में भर्ती किया गया और उसके बाद सिर्फ दो घंटे में ही वार्ड पूरी तरह भर गया। उसके बाद आने वाले बच्चों को बेंच पर भर्ती किया गया। वार्ड में बुधवार को कुल 36 बच्चे भर्ती रहे। इसमें 23 बच्चे डायरिया और बुखार से पीड़ित रहे। सुबह भर्ती हुए 10 में 7 बच्चों में डायरिया के लक्षण मिले हैं। अधिकांश बुखार, उलटी-दस्त से पीड़ित हैं और उनका सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है。

बच्चा वार्ड में लगा कूलर

गर्मी को देखते हुए बच्चा वार्ड में कूलर लगाया गया है। वार्ड में दो कूलर लग गए हैं। एक और कूलर की मांग प्रबंधन से स्टाफ ने की है। वहीं बर्न वार्ड और आर्थो वार्ड में बड़ा कूलर लगाया गया है। ओपीडी में पहले ही मरीजोें की सहूलियत के लिए बड़ा कूलर लग गया है।

Voice of UP

ओपीडी में बनी फीवर हेल्प डेस्क

वायरल बुखार, डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी में फीवर हेल्प डेस्क स्थापित की है। ओपीडी में आने वाले बुखार के गंभीर मरीजों को सीधे इस डेस्क से इमरजेंसी में रेफर कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यहां मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

बच्चा वार्ड में कितने बच्चे भर्ती थे?
बच्चा वार्ड में बुधवार सुबह 24 बच्चे भर्ती थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।