नाले में मिला भ्रूण
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
फतेहगंज पूर्वी के गांव टिसुआ में शुक्रवार दोपहर एक नाले में भ्रूण मिला। पुलिस ने सूचना मिलने पर भ्रूण को नाले से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भ्रूण कई दिन पुराना प्रतीत होता है, जिसे किसी ने नाले में फेंक दिया था। थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि की है।

फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव टिसुआ में एक नाले में शुक्रवार दोपहर भ्रूण उतराता मिला। गांव वालों सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने भ्रूण को नाले से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।पुलिस ने बताया कि भ्रूण कई दिन पुराना लग रहा था जिसे किसी ने नाले में फेंक दिया था। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि नाले में एक बच्चे का भ्रूण मिला था। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


