ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली में भी दिखा फेनी का असर, आज आंधी-बारिश के आसार

बरेली में भी दिखा फेनी का असर, आज आंधी-बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान फेनी का असर बुधवार को बरेली में भी दिखा। शाम को शहर में जहां तेज हवाएं चलीं, वहीं देहात में कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। फेनी के कारण भीषण गर्मी से परेशान लोगों के...

1/ 4बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान फेनी का असर बुधवार को बरेली में भी दिखा। शाम को शहर में जहां तेज हवाएं चलीं, वहीं देहात में कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। फेनी के कारण भीषण गर्मी से परेशान लोगों के...
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान फेनी का असर बुधवार को बरेली में भी दिखा। शाम को शहर में जहां तेज हवाएं चलीं, वहीं देहात में कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। फेनी के कारण भीषण गर्मी से परेशान लोगों के...
2/ 4बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान फेनी का असर बुधवार को बरेली में भी दिखा। शाम को शहर में जहां तेज हवाएं चलीं, वहीं देहात में कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। फेनी के कारण भीषण गर्मी से परेशान लोगों के...
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान फेनी का असर बुधवार को बरेली में भी दिखा। शाम को शहर में जहां तेज हवाएं चलीं, वहीं देहात में कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। फेनी के कारण भीषण गर्मी से परेशान लोगों के...
3/ 4बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान फेनी का असर बुधवार को बरेली में भी दिखा। शाम को शहर में जहां तेज हवाएं चलीं, वहीं देहात में कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। फेनी के कारण भीषण गर्मी से परेशान लोगों के...
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान फेनी का असर बुधवार को बरेली में भी दिखा। शाम को शहर में जहां तेज हवाएं चलीं, वहीं देहात में कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। फेनी के कारण भीषण गर्मी से परेशान लोगों के...
4/ 4बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान फेनी का असर बुधवार को बरेली में भी दिखा। शाम को शहर में जहां तेज हवाएं चलीं, वहीं देहात में कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। फेनी के कारण भीषण गर्मी से परेशान लोगों के...
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 02 May 2019 01:43 AM
ऐप पर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान फेनी का असर बुधवार को बरेली में भी दिखा। शाम को शहर में जहां तेज हवाएं चलीं, वहीं देहात में कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। फेनी के कारण भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए गुरुवार का दिन राहत भरा हो सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने फेनी के चलते दो व तीन मई को हल्की से मध्यम बारिश होने और आंधी आने की संभावना जताई है। बारिश होने से किसानों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

पिछले 15 दिन में गर्मी ने लोगों को जमकर परेशान किया है। सुबह सात बजे ही तेज धूप निकल आ रही है। इसके बाद पूरे दिन एक मिनट भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा। 30 अप्रैल को तो अधिकतम तापमान ने पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर दिया। फेनी चक्रवात के चलते बुधवार को सुबह हल्के बादल नजर आए। लोगों को लगा कि दिन सुकून भरा होगा, मगर कुछ ही देर में तेज धूप निकल आई। इसके बाद पूरे दिन तेज धूप और अंधड़ ने लोगों को परेशान किया। शाम को जरूर तेज हवाएं चलने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन ज्यादा है।

किसानों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के कार्यालय प्रमुख वैज्ञानिक जेपी गुप्ता ने दो व तीन मई को हल्की से मध्यम बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। इस दौरान आद्रता में भी वृद्धि होगी। उन्होंने किसानों को नुकसान से बचने के लिए कटी फसल खुले में न रखने और खेतों में तैयार फसल को काटकर सुरक्षित रखने के लिए कहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें