सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी, चार पर केस
Bareily News - बहेड़ी में एक पिता और पुत्री को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी और पीड़ित पहले से एक-दूसरे को जानते थे, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बहेड़ी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पिता पुत्री पर अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी दी गयी है। मामला पुलिस में आने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। यहां के एक व्यक्ति का कहना है कि उत्तराखंड हल्द्वानी के महेश नगर के रहने वाले सचिन जायसवाल, उनकी पत्नी गुंजन जायसवाल, विक्की गुप्ता और योगेश कासौधन निवासी मोहल्ला रामलीला ने फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से उसे और उसकी बेटी के संबंध में आपत्तिजनक व अश्लील टिप्पणियां कीं। साथ ही गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। इसकी शिकायत करने बाद पुलिस ने व्यक्ति की तरफ से उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इस मामले में पीड़ित की तरफ से कुछ सुबूत भी दिए गए है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं और आपसी परिचय के चलते ही विवाद की शुरुआत हुई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


