Bareily News: बेटे पर हमला होता देख पिता बेहोश
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। बेटे पर हमला कर रहे दबंग को देखकर पिता को दौरा पड़

Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। बेटे पर हमला कर रहे दबंग को देखकर पिता को दौरा पड़ गया। अस्पताल में इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। पीड़ित ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया है।फरीदपुर के सारीपुर गांव के पवन कुमार का गांव के गोविंद उर्फ दीवाना से रंजिश थी। 8 जुलाई को पवन गांव से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान गोविंद उर्फ दीवाना ने पवन को घेरकर गाली गलौज की। उसी दिन शाम को गोविंद दोबारा से घर पहुंचा तो मारपीट शुरू कर दी। मारपीट देख रहे पवन के पिता पोथीराम बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद दबंग हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी गोविंद उर्फ दीवाना पर मुकदमा दर्ज किया है।


