ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशप्रेमी को अपशब्द कहे तो पिता को छोड़ नारी निकेतन गई पारुल

प्रेमी को अपशब्द कहे तो पिता को छोड़ नारी निकेतन गई पारुल

6 जुलाई को नाबालिग फरजाना (बदला हुआ नाम) ने पुराने शहर के अपने पे्रमी राकेश (बदला हुआ नाम) से शादी कर ली। फरजाना शादी के बाद पारुल बन गई। पिछले सप्ताह नाबालिग फरजाना को बाल कल्याण समिति ने नारी...

प्रेमी को अपशब्द कहे तो पिता को छोड़ नारी निकेतन गई पारुल
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीFri, 31 Aug 2018 01:33 PM
ऐप पर पढ़ें

6 जुलाई को नाबालिग फरजाना (बदला हुआ नाम) ने पुराने शहर के अपने पे्रमी राकेश (बदला हुआ नाम) से शादी कर ली। फरजाना शादी के बाद पारुल बन गई। पिछले सप्ताह नाबालिग फरजाना को बाल कल्याण समिति ने नारी निकेतन भेजा था। नारी निकेतन में पिता ने फरजाना को अपने रिश्ते का वास्ता दिया।

फरजाना अपने पिता के घर जाने को तैयार हो गई। गुरुवार को बाल कल्याण समिति में फरजाना को पेश किया। पिता ने फरजाना के सामने उसके प्रेमी को जेल भिजवाने की धमकी दे। अपशब्द भी कहे। फरजाना ने सीडब्ल्यूसी के सामने पिता संग जाने से इंकार कर दिया। पिता से अपनी जान का खतरा बताकर वापस नारी निकेतन लौट गई।

फरजाना का प्रेमी दूसरे धर्म का है। फरजाना के रिश्तेदार और परिवार वाले नारी निकेतन से घर लाना चाहते थे। नारी निकेतन में पिता ने कई बार फरजाना (पारुल) से मुलाकात की। फरजाना को नारी निकेतन की बजाय घर चलने को कहा। रिश्तों की हवाला दिया। फरजाना पिता के संग जाने को तैयार हो गई। नारी निकेतन से सीडब्ल्यूसी को प्रार्थना पत्र भेजा गया। फरजाना के पिता ने शपथ पत्र दाखिल किया। गुरुवार को फरजाना को लेने के लिए पिता और मां समेत कई रिश्तेदार भी बाल कल्याण समिति पहुंचे। फरजाना से बात भी की।

फरजाना के पिता ने उसके प्रेमी को जेल भिजवाने की बात कही। ये फरजाना को बहुत बुरा लगा। फरजाना ने तुरंत अपना इरादा बदल दिया। सीडब्ल्यूसी के मजिस्ट्रेट डीएन शर्मा को लिखित बयान देकर अपने परिवारवालों से जान का खतरा बता दिया। साथ ही नारी निकेतन में वापस जाने की बात कही। सीडब्लयूसी ने लड़की के बयान लेकर सुरक्षा गार्ड के साथ नारी निकेतन वापस भेज दिया।

दस महीने करुंगी पति का इंतजार

फरजाना के बालिग होने में 10 महीने का समय है। फरजाना ने कहा कि मैं राकेश के लिए 10 महीने नारी निकेतन में काट लूंगी। मगर अब पिता के घर नहीं जाऊं गी। फरजाना ने नारी निकेतन में अपने परिवार वालों से मुलाकात करने से भी इंकार कर दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें